तीन डीएकेएमएस अध्यक्ष सहित 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
दंतेवाड़ा
लोन वरार्टू अभियान के तहत 26 जनवरी को एक-एक लाख रुपये के तीन डीएकेएमएस के अध्यक्ष सहित 12 महिलाओं समेत 24 नक्सलियों ने तिरंगा झण्डे को हाथों में थामकर चिकपाल कैंप में आत्मसमर्पण कर दिया। प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से घोषित 10-10 हजार रुपये की राशि सभी को प्रदान की गई। इस दौरान एसपी अभिषेक पल्लव ने सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ ड्रांस भी किया।
गणतंत्र दिवस पर गनतंत्र को छोड़कर हाथों में तिरंगा लिए 24 नक्सली चिकपाल कैंप पहुंचे और सभी ने लोन वरार्टू अभियान के तहत एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 10-10 हजार रुपए प्रदान किए गए। आत्मसमर्पण के बाद एसपी अभिषेक पल्लव ने सभी नक्सलियों के साथ मिलकर डांस भी किया।
आत्म समर्पित नक्सलियों में कटेकल्याण निवासी आयतु मुचाकी, बामन डेंगा और कमली मड़काम तीनों डीएकेएमएस अध्यक्ष हैं और इन पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसके अलावा कटेकल्याण निवासी लखमा मुचाकी, छन्नू कोवासी, पाली मुचाकी, सोमड़ी मड़काम, मड़काम फगनू भी शामिल हैं। यह सभी नक्सली संगठन में डीएकेएमएस उपाध्यक्ष पद पर रहे हैं। कटेकल्याण निवासी मड्डा मरकाम, सोमड़ू कवासी, चिकपाल निवासी टिंगरी मरकाम, कटेकल्याण निवासी बामी पोडि?ामी, बामे मड़काम, कोसा कोवासी, जोगी मड़काम, आयते मुचाकी, मड़कम बुधरी, हड़मे मड़काम, जमली पोडि?ामी, कोसी मड़कम सभी र्ष्ठ्यरूस्सदस्य और मिलीशिया सदस्य आयतु मड़काम व भीमापारा मारजूम निवासी कुड़ामी लिंगा शामिल हैं। सरेंडर करने वाली कुछ महिलाएं अपने साथ छोटे-छोटे बच्चों को भी लेकर पहुंची थीं।

पाठको की राय